स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा में फहराया तिरंगा

रामगढ़: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में तिरंगा फहराकर झारखंडवासियों को बधाई दी। उन्होंने राज्य और देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। पिता शिबू सोरेन के निधन और दशकर्म के बीच भी सीएम ने राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मालूम हो पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद से सीएम नेमरा में ही हैं. आज शिबू सोरेन का दशकर्म भी है.




