बीजीआर कंपनी सुपरवाइजर से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ के दुर्गापुर साइंडिंग में बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अजय मरांडी और सिमोन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह हमला कोयला उतारने के विवाद के दौरान हुआ था।

पाकुड़: पाकुड़ जिले के अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर साइंडिंग में बीजीआर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी सिमोन मरांडी और अजय मरांडी हैं, जिन्हें पुलिस ने उनके घर से पकड़ा।थाना प्रभारी दिलीप बास्की ने बताया कि मामले को लेकर कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर, दिलावर कॉलोनी निवासी बाबूधन मोमिन के बयान पर 21 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था।

इसी कांड में नामजद आरोपित अजय मरांडी और सिमोन मरांडी को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बीजीआर साइंडिंग में हाइवा से कोयला उतारने को लेकर हुए विवाद के दौरान हाइवा चालक, उपचालक सहित अन्य लोगों ने मिलकर फील्ड सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला किया था। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More