टाइगर शब्द पर बिफरे सीएम, कार्यकर्ताओं को भरी सभा में दी नसीहत (देखें वीडियों)

कहा टाइगर नहीं सेवक ढुल्लू कहिये
समृद्ध डेस्क : जनप्रतिनिधि सेवक होता है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सेवा की राजनीति है। हम टाइगर नहीं है। हम सेवक हैं। उक्त बातें सीएम रघुवर दास ने गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाघमारा के माथाबांध में अपने संबोधन में कही। दरअसल मंच से एक संचालककर्ता द्वारा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टाइगर जिंदाबाद की नारेबाजी से सीएम बिफरे थे। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में सीएम रघुवर ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि  यहां के कार्यकर्ता इस संबोधन को सुधारें। टाइगर ढुल्लू महतो शब्द नहीं, सेवक ढुल्लू महतो शब्द आनी चाहिए। विधायक ढुल्लू को नसीहत देते हुए सीएम ने कहा कि आपने राममंदिर बनाया। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम इसलिए कहते हैं कि भगवान राम ने हमें सिखाया राजा और प्रजा का सम्बंध कैसा होना चाहिए। भगवान राम ने हमें सिखाया है। हम राजा नहीं है हम सेवक है। ऐसा सेवक जिसे पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने सिखाया है समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू को पोछना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना।

गौरतलब है कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को कार्यकर्ता टाइगर कहकर पुकारते है। विधायक के संरक्षण में टाइगर सेना का भी गठन किया गया है। ऐसे में अब देखना होगा सीएम के फटकार के बाद आगे क्या होता है फिलहाल सीएम की नसीहत की चर्चा इलाक़े में जोरों पर है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More