CM सहित झामुमो, कांग्रेस एवं राजद विधायकों पर आचार संहिता उल्लंघन का कार्रवाई हो: विरंची
रांची: राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के चुनाव अभिकर्ता विधायक विरंची नारायण ने चुनाव आयोग कार्यालय, रांची में यूपीए गठबंधन द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। साथ में धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित थे।
श्री नारायण ने कहा कल दिनांक 17 जून 2020 को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा चुनाव की दृष्टि से यूपीए गठबंधन की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित, झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह पूरी तरह आचार संहिता का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें: Video: डाॅ महुआ माजी: हार का गम नहीं, जीत की लिखेंगी पटकथा, पढिए और देखिए विशेष साक्षात्कार
सरकारी आवास एवं पैसे का उपयोग चुनाव की बैठक आयोजित करने के लिए किया गया। इस बैठक में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के साथ कोरोना काल में सोशल डिस्टनसिंग का भी उल्लंघन किया गया है। श्री नारायण ने ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित यूपीए गठबंधन के विधायकों पर कार्रवाई की मांग की।




