सीआईटी में चल रहे पाॅयथन प्रोग्राम पर कार्यशाला का हुआ समापन

रांची: राजधानी के सीआईटी में शनिवार को पाॅयथन प्रोग्राम पर चल रहे सप्ताहव्यापी कार्यशाला का समापन हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ डीके सिंह एवं सीएएफ प्रो रशिका नवनीत सिंह ने इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। रिर्सोसपर्सन के तौर पर कार्यशाला का संचालन विशेषज्ञ सुभोदिप चक्रवर्ती ने किया।
इस कार्यशला में इसीई एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के चौथे और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि कार्यशाला में सिखायी गई महत्वपूर्ण चीजें विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस मौके पर कार्डिनेटर प्रो नैयर मुमताज, प्रो सुमंतो भट्टाचार्य, प्रो देव कुमार, प्रो बीसी साहा, प्रो तापस कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।




