बिल्डर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय: चैंबर

रांची: बिल्डर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरलीकृत करने के लिए चैंबर द्वारा नगर विकास विभाग को पत्राचार किया गया। रियल इस्टेट उप समिति चेयरमेन अंचल किंगर ने पत्र के माध्यम से कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा आर्किटेक्ट रजिस्ट्रेशन की नई प्रक्रिया जिसमें आर्किटेक्ट निगम एवं आरआरडीए दोनों जगह एक ही रजिस्ट्रेशन से कार्य कर सकेंगे की तर्ज पर बिल्डर के लिए रजिस्ट्रेशन निगम एवं आरआरडीए दोनों जगह में मान्य हो एवं इसकी अवधि एक वर्ष की जगह तीन वर्ष की जाय। यह भी कहा कि पूर्व में भी चैंबर की ओर से बिल्डर रजिस्ट्रेशन की अवधि तीन वर्ष करने एवं एक ही रजिस्ट्रेशन से बिल्डर नगर निगम एवं आरआरडीए दोनों में कार्य कर सकें, का हमने अनुरोध किया था। ऐसे में बिल्डर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरलीकृत करने की आवश्यकता है। इससे इस व्यापार में जुडे लोग दो जगह रजिस्ट्रेशन एवं प्रत्येक वर्ष नवीकरण की समस्या से मुक्त होंगे जिससे रियल ईस्टेट व्यवसाय में सुगमता आयेगी।

मिडिएशन एण्ड काउंसिलिंग उप समिति की बैठक:

मिडिएशन एण्ड काउसिंलिग उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में उप समिति चेयरमेन डाॅ0 जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिना विवाद के अपने वाणिज्य, व्यापार और उद्योग को आसान बनाने पर चर्चा हुई। बड़ा सेमिनार करने का निर्णय लिया गया जो विधि और अर्थशास्त्र के आर्थिक सिद्धांत पर आधारित होगा। बैठक में सरफेसी एक्ट को सरल बनाने पर विचार हुआ जिसके अंतर्गत बैंक अपना पैसा वसूलने के लिए इस एक्ट का इस्तेमाल करता है। लोन लेने के बाद यदि पैसा वापस नहीं होता है तो बैंक इस एक्ट का कड़ाई का इस्तेमाल करता है जिससे कर्जदार को काफी परेशानी होती है। कोर्ट-कचहरी, थाना-पुलिस के चक्कर में नहीं पड़कर सभी व्यवसाय एवं उद्योग से जुडे लोगों से आग्रह किया गया कि मिडिएशन एण्ड काउंसिलिंग के माध्यम से आपसी विवाद हल करवाना चाहिए। यह भी कहा गया कि आर्बिटेटर और मिडिएटर बनने के ईच्छुक लोग अपने प्रोफाइल के साथ चैंबर में उपलब्ध करा सकते हैं।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया, उपाध्यक्ष सोनी मेहता, दीनदयाल वर्णवाल, महासचिव कुणाल अजमानी, उप समिति चेयरमेन डाॅ0 जयप्रकाश गुप्ता, किशन अग्रवाल, आदर्श शर्मा, राजीव प्रकाश चैधरी, प्रदीप कुमार, अनिल सिन्हा, विजय साहू, धर्मेंद्र सिंह, भैया सुमंत कुमार, रविशचंद्र तिवारी, नितेश कुमार, सुदीप लोहानी, सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More