बाउरी मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव से मुलाकात कर उनसे बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी विधान सभा क्षेत्र के तलगरिया स्टेशन- शिवबाबुडीह – मानपुर पथ के निर्माण में आ रही परेशानी को लेकर बातचीत की।

[URIS id=9499]

मंत्री ने चेयरमैन को बताया कि इस सड़क निर्माण के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के तरफ से एक एनओसी मिलना है, जिसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस पथ का टेंडर किया जा चुका है। लेकिन बिना एनओसी के काम शुरू नहीं हो पा रहा है। चर्चा के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम को फोन पर एक सप्ताह के अंदर एनओसी देने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More