Chaibasa News: युवक ने फंदे से की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक मोइका पूर्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना दारा गांव की है, जहां युवक घर से निकलकर करीब 400 मीटर दूर तालाब किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। परिवार के अनुसार, वह सामान्य था और किसी से कोई विवाद नहीं था।

पश्चिमी सिंहभूम:  पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत दारा गांव में 28 वर्षीय युवक मोइका पूर्ति ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के चाचा रसिका पूर्ति ने बताया कि मोइका पूर्ति शादीशुदा था, लेकिन अभी तक उसकी कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी इन दिनों अपने मायके में है, क्योंकि उसके पिता की तबीयत खराब है। उन्होंने बताया कि मोइका किसी तरह का नशा नहीं करता था और किसी से उसकी कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात मोइका ने अपनी मां से खाना मांगा और उसी दौरान अपनी पत्नी से फोन पर बात भी कर रहा था। उसकी मां खाना लेकर कमरे में गई, लेकिन मोइका खाना खाए बिना ही घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह घर से करीब 400 मीटर दूर तालाब किनारे एक नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर झूल गया।

घटना का पता तब चला जब उसका छोटा भाई हिंदू पूर्ति उसे खोजते हुए तालाब के पास पहुंचा। वहां उसने मोइका को फंदे से लटका देखा। इसके बाद गांव में शोरगुल मच गया और परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीण मुंडा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More