पाकुड़: साहेब ने कहा अब बस करो

  • समृद्ध झारखण्ड के खबर का अन्ततः हुआ असर, पाकुड़ डीसी दिलीप कुमार झा का हुआ स्थान्तरण
  • सबसे पहले अगस्त-सिंतबर अंक में छपा था खबर इफ करो, न बट करो, साहेब कहें सो झट करो।

पाकुड़: रघुवर सरकार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में कमल खिलाने की कोशिश में स्थांतरित किये गए डीसी साहब ने अपने स्थान्तरण के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों के बीच अपनी दमदार छवि बनाई। ऐसा लगा मानो इस बार तो कमल खिलेगा ही।

लेकिन फिर शुरू हुआ ज़िले में बेरोजगारी का दौर (कोल माइंस तो पहले से बंद था) सोने पर सुहागा हुआ स्टोन और बालू बंद और मजदूर वर्ग का पलायन शुरू।

अंत समय में तो मानो सभी हदें खत्म कर ज़िले के उपायुक्त दिलीप कुमार झा और एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल के बीच चली शीत युद्ध ने रही सही कसर भी पूरी हो गई।

आज आजसू जिला कमिटी ने पाकुड़ उपायुक्त के तबादला होने की ख़ुशी में शहर के गाँधी चौक मे पटाखा फोड़ा और मिठाई बांटी।

समृद्ध झारखण्ड के लिए पाकुड़ से आकाश भगत की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More