गिरजा शंकर पेड़ीवाल
सुहानी सुबह… अद्भुत उत्साह… आखिर क्यों ना हो… हमारे साहित्य सुमन मंच के लिए एक बड़ा अवसर था… जयराज पब्लिकेशंस की दो पुस्तकों का एक साथ विमोचन और वह भी एक भव्य समारोह में… 11 बजते ही सभागार व्यवस्थित हो गया और मुख्य अतिथि सेवा भारती के मुख्य ट्रस्टी गुरुशरण जी का आगमन। साथ में विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के ’श्याम टोरका जी, निशि जायसवाल जी’ भी मौजूद हमारे अनमोल साहित्यकारों को अपने आशीर्वचन और प्रोत्साहन हेतु…
[URIS id=9499]
दोनों पुस्तकों की लेखिका श्रीमती रश्मि सिंह एवं श्रीमती रश्मि पाठक बिल्कुल उत्साह से अभिभूत हमारे बीच मौजूद… एक भव्य पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम और दोनों लेखिकाओं द्वारा आभार सहित अभिव्यक्ति, डॉ अनुराधा प्रसाद जी द्वारा शानदार विवेचना और जयराज पब्लिकेशंस के सीईओ जयराज प्रसाद द्वारा बहुत ही उन्मुक्त तरीके से अपने विचारों की अभिव्यक्ति। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बहुत ही शानदार कार्यक्रम भीड़ भरे सभागार में संपन्न हुआ। जयराज पब्लिकेशंस के संस्थापक डॉ राजेश प्रसाद के प्रेरक धन्यवाद ज्ञापन ने हमारी खुशियां और बढ़ा दी।
ऐसे भव्य कार्यक्रम का साक्षी बने मेरे मंच के साथी आकांक्षा राज, आरती तिवारी, सुमेधा शरण, निशी झींगन, राजलक्ष्मी जमुआर, विजयलक्ष्मी सिन्हा, सोहन के साथ-साथ पधारे हमारे अतिथि रवि मेहता, आरिफ बट, नेहा शर्मा, कुमुद झा, पायल सोनी सहित अन्य कई अतिथि मौजूद थे। …..कार्यक्रम के समापन पश्चात भोजन सह स्नेह-परिचर्चा में हर चेहरे पर मुस्कुराहट… आप सभी का बहुत-बहुत आभार और गर्वित हूं आप सब का स्नेह और सानिध्य पाकर…