Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

बोकारो: बोकारो के सेक्टर 12 ई स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सेक्टर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर श्री हनुमान जी, श्री राम जी का पूजा उपरांत प्रसाद ग्रहण किए।
मंदिर के पुजारी विवेक मिश्रा का कहना है कि इस मंदिर में हर वर्ष भगवान श्री हनुमान जी, भगवान श्री राम जी, राम जी परिवार का काफी धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता है, इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना करते है उनका मनोकामना अवश्य पूरा होता, श्रद्धालु अपने मनोकामना के पूर्ति हेतु लाल धागा बांधते है और जब मनोकामना पूरा हो जाता है तो श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना कर उस धागा को खोलकर नदी में प्रवाह करते है।
पंडित जी का कहना है कि श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव पर पूरे मंदिर को जगमगाती रोशनी से सजाया जाता है जिससे पूरा मंदिर परिषद सुशोभित होता है। फूल माला मंदिर परिषद में लगाया जाता है। इस अवसर पर विधिवत भगवान श्री राम जी, भगवान श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना किया जाता है और पूजा उपरांत श्रद्धालु के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।


