Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
-1024x614.jpeg)
बोकारो: इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग एवं रिफ्रैक्टरी विभाग द्वारा 27 जून 2026 को प्लांट प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव श्रृंखला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य संयंत्र के कार्मिकों एवं श्रमिकों के दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना रहा ताकि सड़क पर होने वाली अनचाही दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, गैर-कार्यपालक कार्मिकों एवं संविदा श्रमिकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों से युक्त बैनर और नारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। वरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुरक्षा मानकों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया तथा यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के महत्व पर जोर दिया।
यह आयोजन बीएसएल की ‘सुरक्षा प्रथम’ की कार्य-संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रयास है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल कार्मिकों में सुरक्षा के प्रति सजगता आती है, बल्कि यह संयंत्र की उत्पादकता और ‘शून्य दुर्घटना’ (जीरो एक्सीडेंट) के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होता है। बीएसएल प्रबंधन सुरक्षित कार्य परिवेश सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रखने के प्रति संकल्पित है।


