बोकारो जनता दरबार: DC अजय नाथ झा ने लोगों की समस्याओं पर की सीधी सुनवाई
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 39 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं शिकायतों पर सुनवाई किया।
साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।




