प्राथमिक शिक्षक शिष्टमंडल ने की मुलाकात
कोडरमा: जिप अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता की पहल पर प्राथंभिक शिक्षक के रूप में चयनित अभ्यर्थियों का एक शिष्टमंडल विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपायुक्त कोडरमा से मिला। इन्होंने उनसे अविलंब नियुक्ति पत्र वितरित करवाने का आग्रह किया। मौके पर ही डीसी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीसी ने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द संपन्न कराने हेतु हर संभव आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उपस्थित अभ्यर्थियों ने इस बाबत जिप अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता के पहल के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में नागेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, ओम प्रकाश रजक, ब्रह्मदेव पासवान, दिवाकर पांडेय, सहदेव साहू, अशोक कु अकेला, काली चरण पंडित, संजय कुमार, राहुल राय सहित कई लोग मौजूद थे।