पति-पत्नी का अटूट प्रेम: पत्नी के निधन के एक घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम
2-1024x614.jpeg)
मध्य प्रदेश: पति-पत्नी के गहरे रिश्ते की ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। भीम वार्ड निवासी नारायण रैकवार की पत्नी शिवकुमारी रैकवार कई दिनों से बीमार थीं। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।
पत्नी की मौत की खबर सुनते ही नारायण रैकवार सदमे में चले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि वह कोने में जाकर बैठ गए और कुछ ही देर बाद वहीं गिर पड़े। बेटों ने संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी भी सांसें थम चुकी थीं।
नारायण और शिवकुमारी पिछले 48 वर्षों से जीवनसंगिनी के रूप में एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। दोनों की चिताएं गांववालों और परिजनों ने पास-पास सजाकर एक साथ मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
गांव में रैकवार दंपत्ति के अटूट प्रेम की चर्चा हर ओर हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह सच्चे रिश्ते और साथ निभाने की ऐसी मिसाल है, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा।
एक ही दिन टूटा 48 साल का साथ
नारायण और शिवकुमारी पिछले 48 सालों से एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे. पत्नी का निर्जीव शरीर देखते ही पति ने भी अपनी प्राण त्याग दिए. देखते-ही-देखते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. तीन बेटे और एक बेटी पलभर में अनाथ हो गए.


