बी. सी. देवघरिया मेमोरियल योग प्रतियोगिता में आकांक्षा गर्ल्स एवं हिमांशु बॉयज बने ओवरऑल चैंपियन

रांची में आयोजित योग प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी और हिमांशु कुमार ओवरऑल चैंपियन बने। बच्चों ने शानदार योग प्रदर्शन किया।

रांची : नव्या फाउंडेशन एवं रांची योग कल्चर के संयुक्त तत्वावधान में बी. सी. देवघरिया मेमोरियल योग प्रतियोगिता का आयोजन होटल रॉयल रिट्रीट में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन योगदा आश्रम के स्वामी एकात्वानंद, स्वामी सदाशिवानंद एवं जेसीआईए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आराधना देवघरिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती, शेफाली चक्रवर्ती, विश्वजॉय चौधरी, डॉ. अर्चना कुमारी, राकेश गुप्ता, जगदीश सिंह, सोमा रॉय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता को लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—

ग्रुप ए (बॉयज):
प्रथम – अगम कुमार सिंह
द्वितीय – आदित्य मंडल
तृतीय – किशु घोष

ग्रुप ए (गर्ल्स):
प्रथम – सीजन सिंह
द्वितीय – समृद्धि खान
तृतीय – वैष्णवी कुमारी

ग्रुप बी (गर्ल्स):
प्रथम – आकांक्षा कुमारी
द्वितीय – स्वाति प्रिया एवं आशी कुमारी
तृतीय – समृद्धि श्रेया

ग्रुप बी (बॉयज):
प्रथम – हिमांशु कुमार
द्वितीय – स्पर्श कश्यप
तृतीय – विवेक कुमार गुप्ता

ग्रुप सी (बॉयज):
प्रथम – अभिजीत
द्वितीय – आयुष कुमार

ओवरऑल चैंपियनशिप में गर्ल्स वर्ग से आकांक्षा कुमारी तथा बॉयज वर्ग से हिमांशु कुमार ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में नव्या फाउंडेशन की आराधना देवघरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More