इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बदल रही है और भारत इस रेस में आगे बढ़ रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 शुरू हो चुका है, जहां विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर खास फोकस है।​

इस समिट में AI के फायदों को गरीब और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने की चर्चा हो रही है, न कि सिर्फ उसके खतरों पर। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में हर छठे व्यक्ति की समस्या AI सुलझा रहा है, जबकि भारत में नई तकनीक अपनाने वाले लोग सबसे आगे हैं। ग्लोबल AI मार्केट का आकार 288.8 अरब डॉलर पहुंच गया है, जिसमें अमेरिका ने 109.08 अरब डॉलर, चीन 9.29 अरब डॉलर और भारत ने 1.16 अरब डॉलर निवेश किया है।​

समिट में 100 देशों से 500 कंपनियों के प्रतिनिधि जुटे हैं, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक देशों के मंत्री शामिल हो रहे हैं, साथ ही 40 से ज्यादा ग्लोबल और भारतीय CEO भी मौजूद हैं। आयोजकों को 100 अरब डॉलर निवेश जुटाने की उम्मीद है। भारत का AI बाजार 7.63 अरब डॉलर का है, जहां 3.8 अरब Gen-AI ऐप डाउनलोड हो चुके हैं और ग्लोबल डाउनलोड का 16 प्रतिशत हिस्सा भारत का है।​

86 प्रतिशत भारतीय कंपनियां AI का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि 14 प्रतिशत आबादी AI डिवाइसेज चला रही है। सरकार का इंडिया AI मिशन 10,371.92 करोड़ रुपये का है। माइक्रोसॉफ्ट के पास AI मार्केट में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी है।​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट पर उत्साह जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि भारत दुनिया को AI पर एकजुट कर रहा है। उन्होंने लीडर्स, इंडस्ट्री कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स और टेक उत्साहीयों का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि AI स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, गवर्नेंस और एंटरप्राइज जैसे क्षेत्र बदल रहा है। यह समिट इनोवेशन, कोलेबोरेशन, जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल पर वैश्विक संवाद को मजबूत करेगा और प्रोग्रेसिव भविष्य गढ़ेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More