देवघर: सीएस के निर्देश पर कृषि अधिकारी रेस

देवघर: जिले में मानसून की बेरुखी ने किसानों की परेशानी तो बढ़ा दी है, लेकिन सरकार और कृषि विभाग के हाथ- पैर भी फूलने लगे हैं। इसी कारण मुख्य सचिव के निर्देश के उपरांत कृषि विभाग रेश नजर आ रहा है। इसी कड़ी में देवघर के डाबर ग्राम स्थित कृषि भवन में एक कार्यशाला आहूत कर एग्रीकल्चर से संबंधित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस विपरीत हालात से निपटने के लिए विकल्पों पर मंथन किया। बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक संथाल परगना दुमका क्षेत्रीय अजय कुमार सिंह और डीडीसी देवघर भी मौजूद थे। कृषि निदेषक अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने किसानों से ये आह्वान करने का निर्णय लिया है, कि वे धान की पारंपरिक खेती की जगह सीधी बुवाई करें, ताकि कम पानी में अच्छी उपज हो सके। इस प्रणाली को अपनाने के लिए अधिकारियों का कुनबा गांव में किसानों को जागरूक करने का काम करेगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More