गढ़वा: वज्रपात से 60 भेड़ों की मौत

गढ़वा: यहां के मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टड़हे पंचायत के कोइनबार गांव में शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक बज्रपात होने से लगभग 60 भेड़ की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिडंडा गांव निवासी संजय पाल अपने भेड़ लेकर सोनपुरवा गांव आये हुए थे व सोनपुरवा निवासी रामसेवक प्रजापति के सहमति से उनके खेत में सभी भेड़ को बैठाया गया था। इसी दौरान वर्षा होने लगी व वर्षा से बचने के लिए संजय भेड़ से अलग हो कर छुप गये। भेड़ एक पलाश के पेड़ के नीचे बैठ गये।
[URIS id=9499]



