पिठोरिया में 50 परिवारों के बीच सहायता का वितरण किया गया

पिठोरिया (रांची) : झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची, आर्य समाज मंदिर रांची और पिठोरिया थाना के द्वारा संयुक्त रूप से पिठोरिया प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में 50 मध्यम वर्गीय गरीब परिवार के बीच के राशन सामग्री वितरित किया गया। वितरण करने वालों में थाना प्रभारी विनोद राम, झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पूर्णचंद आर्या, आर्य समाज मंदिर रांची के सचिव अजय आर्या और सीए अभिषेक श्रीवास्तव शामिल थ। इसके साथ ही राढ़हा पंचायत के धनकचरा और सेमलबेड़ा में लंगर का आयोजन कर सैकड़ों लोगों खाना खिलाया गया। वहीं बच्चों के बीच में बिस्किट का वितरण किया गया। राहत अभियान टीम में आलोक ठाकुर, एसके केशरी, एसके गिरि, विजय गोप, विश्वजीत केशरी, निकुंज केशरी, अंबर केशरी, कुणाल केशरी, शुभम चैरसिया, दीपक चैरसिया, रमेश कुमार महतो सहित अन्य शामिल थे।




