रांची: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बाबत भीष्म कुमार को अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शेखर जमुआर को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, दुमका, बाल किशुन मुंडा को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, धनबाद, अजय सिंह बड़ाईक को जिला कल्याण पदाधिकारी, देवघर के अलावे सक्षम प्राधिकार, आइओसीएल, जसीडीह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावे हीरालाल मंडल को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची, अंजनी कुमार दुबे को संयुक्त सचिव, ऊर्जा विभाग को संयुक्त परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार व जगबंधु महथा को संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग को सचिव, अल्पसंख्यक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।