समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 34 मामलों पर सुनवाई

‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने 34 से अधिक शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बोकारो : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 34 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीआरडीए, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




