– शहीदों के परिजनों दान किया
रांची: झारखंड कैडर के आईपीएस एसएन प्रधान ने कौन बनेगा करोड़पति में धमाल मचाया है। उन्होंने इस बाबत अपने सेवा व समर्पण के भाव को भी पेश किया है। पहले तो हाॅट सीट पर सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ बैठकर उनके सवालों का जवाब देते हुये 25 लाख जीता। इसके बाद तुरंत इन पैसों को शहीदों के परिजनों के नाम कर दिया।
1988 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री प्रधान फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे एनडीआरएफ के डीजी के पद पर तैनात हैं। एनडीआरएफ की टीम को सदी के महानायक ने कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के लिए बुलाया था। श्री प्रधान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 25 लाख जीते और उनके हांथो में चेक मिलते ही ऐलान कर दिया, कि यह राशि वे शहीदों के फंड के लिए दान कर रहे हैं। इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी पर आगामी 6 सितंबर की रात नौ बजे होगा।