व्यापारियों ने लिया निर्णय, 22 मार्च को कपड़ों की दुकानें रहेंगी बंद

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने को लेकर शनिवार को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने सभी सदस्यों से रविवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की। यह निर्णय संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने टेलीफ़ोन के माध्यम से आपस में बात कर लिया।

संघ ने बताया कि इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाना अतिआवश्यक है, ऐसे में एक दिन की व्यापारिक बंदी से इस संक्रमण को नियंत्रित करने में कुछ हद तक अवश्य सफलता मिलेगी।

संघ ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी से त्रस्त है, के दौरान हम सभी कपडा व्यापारी भी जनकल्याण की दिशा में आगे बढें और प्रधानमंत्री की अपील ‘जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायें।

विदित हो कि जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा अपर बाजार के विभिन्न इलाकों में बैनर लगाकर लोगो को जागरूक कर रही है।

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपने सभी कपड़ा व्यापारियों से अपील की है कि वे रविवार को अपने दुकान-प्रतिष्ठान बंद कर अपने घर में ही रहें और अपने कर्मचारियों को भी घर में रहने की सलाह दें। साथ ही रविवार शाम पांच बजे से पांच मिनट तक ताली-थाली बजाकर इस खतरे के बीच काम करनेवाले डाॅक्टर, नर्स, वोलेंटियर्स, पुलिस, सेना, रेल चालक, वायुयान चालक, मीडिया सहित अन्य का आभार जताते हुए उन्हें प्रोत्साहित करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More