रामगढ़: शहर के थाना चौक स्थित शिवम बाइक शोरूम में शनिवार की शाम को यामाहा कंपनी का स्कूटर और बाइक का नया लुक लांच किया गया। शोरूम के प्रबंधन विजय मेवाड़ ने स्कूटर व बाइक के नई लुक को लांच किया। विजय मेवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कंपनी के इस बाइक और स्कूटर में बॉडी पर मान्सटर एनर्जी स्ट्रीप को डिजाइनदार तरीके से उतारा गया है, जिससे दोनों स्कूटर और बाइक देखने में काफी आकर्षक लग रहे हैं। यामाहा कंपनी का यह नया लुक आज ही रामगढ़ के बाजार में उतरा है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर और बाइक के लुक को ब्लू रंग में उतारा है। लांचिंग के मौके पर शोरूम के जेके यादव, स्वाति, कुणाल, आनंद कुमार, अन्नू सिंह, तृप्ति कुमारी, बिट्टू कुमार मौजूद थे।