108 जोड़ो का बसेगा घर, सीएम होंगे शामिल

सुख शांति और राज्य की समृद्धि के लिए छह दिनों का भागवत कथा


रांची: महामति प्राणनाथ प्राकट्य चतुर्थ शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में राॅची की सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं समाजिक संस्था एम. आर. एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक परमपूज्य संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानन्द जी महाराज के सानिध्य में 07 जनवरी को 108 आदर्श सामुहिक विवाह हरमु रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। साथ ही स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज अपने मुखारविन्द से 06 जनवरी से 11 जनवरी 2018 तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करायेंगे तथा कालिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) से श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज वाणी बीतक कथा सुनायेंगे। परमपूज्यसंत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानन्द जी महाराज 06 जनवरी को हवाई मार्ग से अपराह्न 1.30 बजे तथा कालिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) से मोहन प्रियाचार्य जी महाराज रेल मार्ग से प्रातः 07 बजे रांची पहुंचेंगे । जहाॅ शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। कथा में शामिल होने गीता पाठ विशेषज्ञ रविकांत शास्त्री, संगीतज्ञ विनय सुबा, पवन तिवारी तथा झांकी बनाने वाले राजाराम  शुक्रवार एवं शनिवार को रेल मार्ग से रांची पहुंचेंगे।

सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरूआत 06 जनवरी को अपराह्न 3 बजे श्रीमद् भागवत कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। धर्मध्वज फताकाओं के संग बड़ी संख्या में धर्मप्रमी माताए व बहने शोभा यात्रा में उपस्थित रहेगी। वहीं भजनो की गंगा का भी धर्मप्रेमी जन आनन्द उठा सकेंगे। शोभा यात्रा में परमपूज्य सदानन्द जी महाराज और मोहन प्रियाचार्य जी महाराज शोभा-यात्रा की शोभा बढ़ाते हुये धर्म प्रेमियो के साथ-साथ चलेगें।

शोभा यात्रा में नगर विकास मंत्री सी. पी. सिंह व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय रहेंगे उपस्थित।

शोभा यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से वंशीधर आडुकिया लेन, कार्ट सराय रोड, गाड़ी खाना चौक, हरमु रोड होते हुए कथा स्थल मारवाड़ी भवन पहुँचेंगी। जहां श्रीमद् भागवत ग्रंथ को व्यासपीठ पर रखा जायेगा। उसके बाद श्रीमद् भागवत का पूजन आरती व चंदन-वंदन की जिम्मेंवारी सुमन-नन्दु चौधरी एवं उनके परिवार कोे दी गई है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक होगा। प्रथम दिन मंगलाचरण, दुसरे दिन अमर कथा, धु्रव चरित्र। तीसरे दिन भरत कथा, अजामिल कथा। चौथे दिन वामन अवतार, श्रीराम कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव। पांचवें दिन नन्दोत्सव, शिव दर्शन लीला, गोवर्धन पूजा, रूक्मणी विवाह। छठा दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथाये सुनायी जायेंगी। कथा का समापन हवन के साथ होगा। व्यासपीठ की साज-सज्जा के कार्य को अन्तिम रूप देने में राॅची के प्रसिद्ध विमल मालाकार के सहयोगी रात-दिन लगें हुए है।

400 सामूहिक आरती, मुख्य आकर्षण का केन्द्र:

कथा स्थल में समिति के सेवक सेवा देंगे श्रोताओ के बैठने की व्यवस्था स्त्री, पुरूष की अलग अलग होगी। बुजुर्ग श्रोताओ के लिए कुर्सियो की व्यवस्था होगी। शुद्ध पेयजल के साथ-साथ चाय की भी व्यवस्था कथा स्थल पर रहेगी। चरण पादुका को रखने अलग से स्टाॅल बनाया गया है। वही धर्म प्रेमी धार्मिक पुस्तके व आडियो विडियो के गुरूजी के भजनो की कैसेट भी ले सकेंगे। कथा के दौरान प्रसंग के अनुसार झांकियो का भी श्रद्धालु दर्शन करेंगे तथा डांडिया नृत्य के साथ भगवान के भजनो का भी श्रोता आनन्द उठा सकेंगे। 09 जनवरी को 400 सामूहिक आरती की जायेगी, जो कि मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा।

सामुहिक विवाह में मुख्यमन्त्री होंगे शामिल:

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 07 जनवरी को होने वाले 108 आदर्श सामुहिक विवाह में शामिल होने की सहमती प्रदान कर दी है। सचिव चौधरी ने बताया कि इस वर्ष ट्रस्ट के द्वारा स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज के आदेशानुसार 108 जोड़ो का विवाह कराने का संकल्प लिया है। उसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। कार्यक्रम में जुनियर चैम्बर इन्टरनेशनल  तथा लायन्स क्लब आॅफ राॅची के सदस्यों ने अपनी सेवा देने की सहमति दी है।
विवाह में उपस्थित होने वाले वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों के लिए सुबह में नास्ता एवं दोपहर में भोजन तथा चाय की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा की गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए चार काउन्टर:
विवाह संपन्न कराने के लिये आचार्य श्री शंकर लाल शास्त्री अपने शिष्यों के साथ लगे हुये है।  इस आयोजन की सफलता के लिये आयोजन समिति बनायी गई। हर शिष्य को विभागीय कमेटी का संयोजक बनाया गया है। जिससे कार्य में पूर्ण सहयोग मिल सके।

ट्रस्ट के अध्यक्ष  डुंगरमल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य राजु अग्रवाल ने समस्त राॅची वासियों से अपील की है कि इस महायज्ञ में सपरिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बने। राॅची की सभी समाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से अनुरोध किया है कि 06 जनवरी को 03 बजे से निकलने वाली कलश शोभा-यात्रा एवं 07 जनवरी को होने वाली 108 जोड़ो का आदर्श सामुहिक विवाह में सम्मिलित रहे।

संवावददाता सम्मेलन में रहे शामिल:

संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद छावनिका, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, संयोजक निर्मल जालान, बसंत गौतम, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, बेंकट गाड़ोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, पुरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, बिजय जालान, नन्द किशोर चौधरी, चिरंजीलाल खण्डेलवाल, प्रदीप पोद्दार, सुरेश चौधरी, विष्णु सोनी, मोहन लाल खण्डेलवाल, जगदीश अग्रवाल, अमित पोद्दार, अशोक लाठ, सुनील पोद्दार एवं महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, कविता चौधरी, बिमला जालान, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, ललिता पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, सुमन चौधरी, कविता चौधरी सहित काफी संख्या में शिष्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More