चंदनकियारी: एक साल में टूटने लगी सड़क, आई दरारें

चंदनकियारी: प्रखंड के लालपुर पंचायत में बनाई गई एक सड़क महज एक साल बाद ही टूटने लगी हैं। इसमें दरारें आ चुकी है। इससे स्थानीय लोगोें में आक्रोश व्याप्त है। पीएम सड़क योजना के अंतर्गत बनी इस सड़क के इतनी जल्दी टूटने के बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
गौरतलब है कि सरकार एक ओर गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पानी की तरह पैसा बह रही हैं, लेकिन विडंबना ये है कि जिस आशा से पैसा खर्च किये जा रहे हैं, उसका सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार के मामले के अंतर्गत चंदनकियारी में दिख रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में लालपुर हटिया से लेकर पाथर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 18 अक्टूबर 2017 को ग्रामीण कार्य विभाग से किया गया था, लेकिन एक साल के बाद ही सड़क टूटने लगी।

[URIS id=9499]

 

सड़क जांच की मांग
चंदनकियारी के उक्त सड़क पर कई कर्लभट का निर्माण कराया गया हैं, जिसके निर्माण के कुछ दिन बाद ही हर कर्लभट में दरार आ चुकी है। ऐसे में स्थानीय लोग इस मामले को लेकर काफी गुस्से में हैं। ग्रामीण मनोज कुमार हाजरा, काला चांद गराई, लुदू प्रमाणिक, श्रावण रजवार, महावीर प्रमाणिक सहित कई का कहना है, कि उक्त सड़क से लगभग दो हजार लोगों का रोज आना-जाना होता हैं। सड़के निर्माण के वक्त हमें खुशी हुई थी, लेकिन अब सड़क के छर्रे उड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने इस बाबत सड़क के जांच किये जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More