आधा नवंबर बीतने के बाद दक्षिण-पश्चिम भारत में बारिश, जानिए क्या है इसकी वजह

मुंबई : नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी दक्षिण व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। गुरुवार, 18 नवंबर 2021 को मुंबई में अच्छी बारिश हुई, वहीं केंद्र शासित दक्षिणी प्रदेश पुड्डुचेरी में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर जल जमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही हाल रहेगा। 17 से 19 नवंबर तक मुंबई व पुणे में बारिश के आसार हैं।

पर्यावरण के लिए प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने वाली डाउन टू अर्थ website ने कल ही खबर दी थी कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण.पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके 18 नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु के तटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है।


गोवा से लेकर कर्नाटक के तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम, उत्तर.पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

16 नवंबर को तटीय कर्नाटक की अधिकतर जगहों, केरल और माहे में कई जगहों पर, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र, यमन, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में बारिश हुई थी या फिर गरज के साथ छिंटे पड़े।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More