सीडीएस बिपिन रावत का आर्मी हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोग थे सवार, चार की मौत

Military chopper crashes in Tamil Nadu. Senior officials were on board.  14 people were on-board the military chopper that crashed b/w Coimbatore&Sulur in Tamil Nadu. They included CDS Gen Bipin Rawat, his wife Madhulika Rawat, Brig LS Lidder, Lt Col Harjinder Singh, NK Gursewak Singh, NK Jitendra Kr, L/Naik Vivek Kumar, L/Naik B Sai Teja & Hav Satpal

चेन्नई : तमिलनाडु में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का आर्मी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलिकॉप्टर पर सीडीएस बिपिन रावत सहित कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें उनके परिवार के सदस्य सहित अन्य आर्मी स्टाफ थे। हादसे में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एमआई.सीरीज का आर्मी हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे की कुछ तसवीरें राहत एवं बचाव अभियान में शामिल स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई हैं, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी किया है।


न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल नायक विवेक कुमार, एल नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।

एयरफोर्स ने इस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच का आदेश दिया है। इस घटना को लेकर अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More