मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : मशहूर उद्योगपति और बजाज इंडस्ट्री के मालिक राहुल बजाज का शनिवार को 83 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल बजाज अपनी बेबाकी और साफगोई के लिए जाने जाते थे, इस कारण भारतीय उद्योग जगह में उनका काफी सम्मान रहा है।


राहुल बजाज के निधन की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ट्वीट कर दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राहुल बजाज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।


उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि राहुल बजाज के निधन के बारे में जानकर दुःख हुआ। भारतीय उद्य़ोग जगह के वे एक अगुआ थे, वे इसकी प्राथमिकताओं को लेकर भावुक थे। उनके करियर ने देश के कारपोरेट क्षेत्र के उदय और उसकी जन्मजात ताकत को दिखाया। उनके निधन से उद्योग जगत में एक खालीपन आ गया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर कहा, राहुल बजाज व्यापार और उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किए जाएंगे। कारोबार से परे, वे सामुदायिक सेवा के प्रति उत्साही थे और एक महान संवादकर्ता थे, उनके निधन से आहत हूं, उनके परिवार और मित्रों के लिए संवदेनाएं।

राहुल बजाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में कारोबारी नीतियों की खुली आलोचना की थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More