प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP26 में की कई बड़ी घोषणाएं, चिंताएं भी प्रकट की, जानें प्रमुख बिंदु

ग्लासगो ग्रेट (ब्रिटेन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेट ब्रिटेन के ग्लासगो में क्लाइमेट चेंज कान्फ्रेंस सीओपी 26 में अपनी बातें रखीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में मौसम में आ रहे बदलावों से हो रहे नुकसान पर अपनी बात को प्रमुखता से रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेसमय बारिश, बाढ आदि की वजह से कृषि पर प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सहित अधिकतर विकासशील देशों के लिए क्लाइमेट चेंज बड़ी चुनौती है। फसलों की खेती के स्वरूप में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि बेसमय बारिश, बाढ और तूफानों से फसलें तबाह हो रही हैं।

विश्व की आबादी का 17 प्रतिशत, पर एमिशन पांच प्रतिशत

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की आबादी का 17 प्रतिशत होने के बाद भी भारत की एमिशन में जिम्मेवारी सिर्फ पांच प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत जो एक विकासशील देश है, जो करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में जुटा है, जो करोड़ों लोगों की इज ऑफ लिविंग पर रात दिन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब मैं आपके बीच आया हूं तो एक ट्रैक रिकार्ड लेकर आया हूं। मेरी बातें, सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये भावी पीढी के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष हैं।

2070 तक हम नेट जीरो पर पहुंचेंगे, रेलवे 2030 तक

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की पूरी आबादी से भी अधिक यात्री भारतीय रेल से हर साल यात्रा करते हैं। इस विशाल रेलवे सिस्टम ने अपने आप को 2030 तक नेट जीरो करने का लक्ष्य रखा है। अकेली इस पहल से हर साल 60 मिलियन टन एमिशन में कमी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2030 तक भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन इंटेन्सिटी को 45 प्रतिशत से भी कम करेगा और 2070 तक भारत नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि सोलर पॉवर में एक क्रांतिकारी कदम के रूप में हमने इंटरनेशनल सोलर एलायंस की पहल की। क्लाइमेट एडाप्टेशन के लिए हमने coalition for disaster resilient infrastructure का निर्माण किया। ये करोड़ो जिंदगियों को बचाने के लिए एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वे आज वन वर्ल्ड मूवमेंट का प्रस्ताव रखते हैं। यह क्लाइमेट के संदर्भ में है। उन्होंने लाइफ का जिक्र करते हुए कहा कि एल, आई, एफ, ई यानी लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 तक अपनी नॉन फॉसिल इनर्जी क्षमता को 500 गीगावाट तक पहुंचाएगा। भारत 2030 तक अपनी 50 प्रतिशत इनर्जी जरूरत रिनुबल इनर्जी से पूरा करेगा। भारत अब से लेकर 2030 तक के कुल प्रोजेक्टेड कार्बन एमिशन में एक बिलियन टन की कमी करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा जब हम सभी climate एक्शन पर अपने ambitions बढ़ा रहे हैं, तब climate फाइनेंस पर विश्व के ambition वहीँ नहीं रह सकते जो पेरिस अग्रीमेंट के समय थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए पेरिस में हुआ आयोजन एक समिट नहीं सेंटीमेंट था, एक कमिटमेंट था। और भारत वो वायदे विश्व से नहीं कर रहा था, बल्कि वो वायदे सवा सौ करोड़ भारतवासी अपने आप से कर रहे थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More