निर्मला सीतारमण के #Budget2020 पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम में आम बजट पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह बजट इनकम और इन्वेस्टमेंट को बढाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के बजट में कई नए कदमों का एलान किया गया है. इस बजट में कौशल विकास पर बल दिया गया है. निर्यात बढाने के लिए नयी घोषणाएं की गयी हैं और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दो लाख करोड़ रुपये से रोजगार बढेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों के लिए अपने उत्पादों को सही तरह से मार्केट करने और ट्रांसपोर्ट के लिए किसान रेल और कृषि उड़ान के द्वारा नयी व्यवस्था बनायी जाएगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं. इस व्यवस्था को बदलकर अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के द्वारा लिए गए आॅनलाइन काॅमन एग्जाम के जरिए नियुक्तियां की जाएंगी.

पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट मांग और उपभोग बढाएगा. इससे फिनांशियल सिस्टम व क्रेडिट फ्लो में नयी स्फूर्ति आएगी. यह बजट देश की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ इस दशक के भविष्य की अपेक्षाओं को पूरा करेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More