पाकिस्तान का ब्लैकलिस्ट होना लगभग तय : FATF

FATF चीफ ने कहा- आतंकी फंडिंग के खतरे नहीं समझ रहा पाकिस्तान
फ्लोरिडा : पाकिस्तान में चल रही अस्थिरता और बढ़ती हुई आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए  वैश्विक संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF अंतरराष्ट्रीय वित्तीय फंड यानि IMF को पाकिस्तान के खिलाफ में कुछ सलाह दे सकता है। अगर ऐसा हुआ तो को तीन साल के लिए मिलने वाले 6 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज नहीं मिलेगा।
FATF के प्रेसिडेंट मार्शल बिलिंगस्ली ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिय बहुत मेहनत करनी होगी, जो उसने खुद तय किए हैं। यह काम पाकिस्तान के हाई-लेवल कमिटमेंट का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान हर तरह से ‘एक्शन प्लान’ को पूरा करने में असफल रहा है।

2018 में पाकिस्तान ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने उच्चस्तरीय राजनीतिक वादे किए थे ताकि एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को फंडिंग मिलने जैसी समस्याओं में आने वाली त्रुटियों को दूर किया जा सके और दुनिया को उसकी अर्थव्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

सितंबर तक का है वक्त
FATF की मीटिंग के अंत में बोलते बिलिंग्सली ने कहा  ‘पूरी संभावना है कि पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट में डाला जा सकता है। यह फैसला भविष्य में होने वाली बैठक में लिया जाएगा क्योंकि एक्शन प्लान का समय अभी बीता नहीं है और इसके लिए अभी पाकिस्तान के पास इस साल के सितंबर महीने तक का वक्त है।
अक्टूबर में ब्लैकलिस्ट हो सकता है पाक
FATF की अगली बैठक पेरिस में अक्टूबर के महीने में होने वाली है। जिसमें पाकिस्तान के आतंक को रोकने के लिए लिए उठाए गए सारे कदमों की समीक्षा की जाएगी। अगर पाकिस्तान इसमें चूकता है तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। अगर पाकिस्तान फिर से अपने लक्ष्यों को पाने से चूकता है तो FATF उसे ब्लैकलिस्ट कर देगा, जिससे पाकिस्तान की आर्थिक हालत पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।  यह संस्था 30 साल पुरानी है और अपने सहयोगी देशों की सहमति से काम करती है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More