अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश में निराशा का कोई कारण नहीं : नरेंद्र मोदी

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यहां अर्थव्यवस्था के विषय में चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश में निराश होने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के जो बेसिक मानदंड हैं, उनमें आज भी देश की अर्थव्यवस्था सशक्त है, मजबत है और आगे जाने की ताकत रखती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निराशा देश का भला कभी नहीं करती, इसलिए पांच ट्रिलियन डाॅलर की इकोनाॅमी की बात का सुखद परिणाम यह हुआ कि जो विरेाध करते हैं, उन्हें भी पांच ट्रिलियन डाॅलर की बात करनी पड़ती है. मानसिकता तो बदली है हमने.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जीएसटी को लेकर आपको इतना ज्ञान था तो इसे लटकाए क्यों रखा था. उन्होंने कहा कि आज छोटे स्थानों पर डिजिटल ट्रांजैक्शन सबसे अधिक देखने को मिल रहा है और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में भी टियर – 2, टियर – 3 शहर आगे बढ रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More