पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए किस-किस विषय पर आज बोले…

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह के आखिरी रविवार की तरह आज, 29 अगस्त 2021 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने इस संबोधन के दौरान कई विषयों पर बोला। ओलिपिंक व मेजर ध्यानचंद, कोरोना संकट, अंतरिक्ष क्षेत्र, कृष्ण जन्माष्टमी, पारा ओलिंपिक जैसे विषयों पर बोला।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मेजर ध्यानचंद जी की जंयती है। हमारा देश उनकी स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। 4 दशक बाद भारत को ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला। इस समय मेजर ध्यानचंद जहां भी होंगे वहां उनकी आत्मा को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा, देश के युवाओं ने मन में ठान लिया कि कैसे दुनिया में भारत के खिलौनों की पहचान बनानी है। वे अब नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। आज युवा इसपर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हाल में अपने अपने स्पेस सेक्टर को ओपेन किया और देखते देखते युवा पीढी ने इस मौके को पकड़ लिया। इस क्षेत्र में युवा बढ चढ कर आगे आए।


पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा पारंभिक तरीके से हटकर स्टार्टटप की बात करता है। उसका मन रिस्क लेने के लिए उछल रहा है। आज छोटे शहरों में भी स्टार्ट अप कलचर का विकास हो रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार भारत ने ओलिंपिक में बहुत बड़ा प्रभाव उत्पन्न किया है। इस समय पारा ओलिंपिक चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मौके का लाभ लेते हुए अलग-अलग खेल में महारत हासिल करना चाहिए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल जन्माष्टमी का पर्व है। यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि कला, सौंदर्य, माधुर्य हर जगह कृष्ण हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More