महाराष्ट्र के कई जिलों में आफत की बारिश, अबतक 44 लोगों की मौत, कई लापता

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही है भारी बारिश से अबतक कम से कम 44 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कुछ लोग लापता हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ जिले में हुई भारी बारिश में 36 लोगों की मौत हो गयी है। ये मौतें लैंड स्लाइड यानी भू धंसान की वजह से हुई है। वहीं, सतारा जिले में भारी बारिश की वजह से आठ लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग लापता हैं।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि चिपलून में एनडीआरएफ और अन्य राहत बचाव टीमें बाढ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रोड एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ जिले के तालाई गांव में भू धंसान के कारण 35 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को उन इलाकों से जहां भूस्खलन की संभावना है, वहां से लोगों को बाहर करने और दूसरी जगह भेजने का आदेश दिया है।


वहीं, महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पंचगंगा नदी का जलस्तर बढने से कोल्हापुर में चिंता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि 45 से 50 के हताहत होने की सूचना है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौजूद हैं व एक और पहुंचने वाली है। सेना भी तैनात की गयी है।


मौसम विभाग ने पुणे में 27 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश व लैंडस्लाइड के कारण हुई दुर्घटना बहुत दुःखद है। मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनडीआरएफ डीजी एसएन प्रधान से बात की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More