केके पोद्दार व योगेंद्र प्रताप सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

रांची: झाविमो के केके पोद्दार व योगेंद्र प्रताप अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने सदस्यता की शपथ दिलाई। इसके अलावे खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग व चाईबासा कार्यसमिति के नेता भी भाजपा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि अब तक में ये झाविमो की सर्वाधिक बड़ी टूट है। गिलुआ ने कहा कि विकास कार्य जैसे-जैसे धरातल पर उतरते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ता जा रहा है। जनता स्पष्ट नीति व साफ नीयत को स्वीकार कर रही है। अब देश से तुष्टीकरण, वोटबैंक, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति समाप्त हो रही है।
गिलुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार तेजी से लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। इसी का परिणाम है, कि आज गरीबी से बाहर आनेवालों की संख्या राज्य में बढ़ रही है। यह सरकार गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित को समर्पित है। अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर रही है व ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 65 के लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी।
[URIS id=9499]


