#RangoliChandel कंगना राणावत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड

नयी दिल्ली : बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगणा राणावत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट आज सस्पेंड कर दिया गया. रंगोली चंदेल कंगना के लिए मैनेजर का भी काम करती है. रंगोली पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट में एक खास समुदाय को निशाना बनाया था. उनके इस ट्वीट को लेकर कई सेलिब्रिटी व ट्विटर यूजर्स ने रिपोर्ट की जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी.
उनका ट्विटर एकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद फिल्म डायरेक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रिया ट्विटर और ट्विटर इंडिया. मैंने इस ट्वीट को इसलिए रिपोर्ट किया था, क्योंकि उन्होंने एक खास समुदाय को निशाना बनाया और लिबरल मीडिया को लाइन में खड़ा करके गोली मारने को कहा. उन्होंने अपनी तुलना नाजी से भी की. फराह अली खान उन सेलिब्रिटी में शामिल हैं, जिन्होंने रंगोली चंदेल का एकाउंट निलंबित करने के लिए रिपोर्ट किया था.


