इंदिरा शुक्ला को मिला झारखंड विभूति : वीर बिरसा सम्मान

रांची : अखिल भारतीय महिला परिषद, रांची की अध्यक्ष इंदिरा शुक्ला को वर्ष 2020 का झारखंड विभूति: वीर बिरसा सम्मान प्रदान किया गया. आज उन्हें एक गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान डिसेबल स्पोट्र्स एवं जन उत्थान समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. यह संस्था दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया से संबद्ध है. यह संस्था दिव्यांगजनों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करती है.

संस्था यह सम्मान हर साल सामाजिक कार्य के लिए 11 लोगों को प्रदान करती है और इस बार इस सूची में इंदिरा शुक्ला का भी नाम है. संस्था ने कहा है कि चयन समिति ने श्रीमती शुक्ला के सामाजिक कार्याें को इस योग्य माना कि उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More