खुश होइए, लता दीदी अस्पताल से घर आ गयीं, जानिए पूरी बात

 

मुंबई : प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर आज अस्पताल से घर आ गयीं. उन्हें सीने में इन्फेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज ही भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के उपरांत उन्हें छुट्टी दे दी गयी है. लता मंगेशकर की टीम ने बताया है कि प्रख्यात गायिका अब घर आ चुकी हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

दरअसल, आज मीडिया को जैसे ही 90 वर्षीया लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो इस खबर को विस्तार दिया जाने लगा. यहां तक कि कुछ प्रकाशनों ने उनकी आखिरी सोशल मीडिया गतिविधि का भी उल्लेख किया. मीडिया रिपोर्टाें में कहा गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ है.

इसके बाद लता मंगेशकर की टीम ने उन्हें आज ही सीने में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल ले जाया गया था और वे अब घर वापस आ गयी हैं और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More