तमिलनाडु, कर्नाटक व आंध्र में भारी बारिश, जगह-जगह जल जमाव से परेशानी

चेन्नई : दक्षिण भारत में बेमौसम की बारिश का सिलसिला कायम है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश हुई है और इस कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ गयी है। बेमौसम की इस बारिश से रबी फसलों को भी नुकसान का खतरा है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जल भराव हुआ है। बेंगलुरु के केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के पास जल भराव की तसवीरें न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी की है।


तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के वडापलानी में लगातार हो रही बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।

वहीं, आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले एक तालाब में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर इलाके के 18 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके को खाली कराया जा रहा है। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More