भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में आफत, बिहार में दरभंगा-समस्तीपुर सेक्शन पर रेल परिचालन रोका गया

नयी दिल्ली/पटना : भारी बारिश व बाढ के कारण इन दिनों देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिहार के दरभंगा (Darbhanga) व समस्तीपुर (Samastipur) जिले बाढ से प्रभावित हैं, जिनके हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने मंगलवार को दौरा किया था। अब खबर है कि बाढ की वजह से दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।

मध्य पूर्व रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से कहा है कि भारी बारिश के मद्देनजर दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

मथुरा में भारी बारिश से जल जमाव

उधर, उत्तरप्रदेश के मथुरा में भारी बारिश की वजह से जल जमाव हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जो तसवीरें जारी की हैं, उसमें जल जमाव में गाड़ियां आधी पानी में डूबी दिख रही हैं। लोग रोड के डिवाइडर पर चढ कर या पानी में आधा डूब कर आनागमन करने के मजबूर हैं।


दिल्ली का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी आज सुबह कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण जल जमाव की समस्या भी कुछ इलाकों में उत्पन्न हुई है। मुनिरका इलाके में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।


उधर, आज दिल्ली में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पुनः शुरू हो गयी हैं। कक्षाओं को कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए खोला गया है। हालांकि बारिश की वजह से बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More