दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मिंटो ब्रिज से आवागमन बंद, खैरियत है कि वीकेंड है

नयी दिल्ली : शनिवार (21 August 2021) की सुबह दिल्ली -एनसीआर में तेज बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। दिल्ली -एनसीआर में बारिश से दिल्ली के लोगों को तापमान कम आने से जहां राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जल जमाव की वजह से परेशानी भी बढी है। हालांकि खैरियत यह है कि आज शनिवार है और कल रविवार का अवकाश है।

रविवार को रक्षा बंधन का त्यौहार है और इस पर्व के मौके पर बारिश की वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी राखी बांधने-बंधवाने के लिए जाने में दिक्कत हो सकती है।


मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जतायी थी और शनिवार से सोमवार तक बारिश होने की संभावना है। आज दिन भर बारिश होने के आसार हैं।


न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज से आवागमन को रोक दिया गया है। इसकी वजह इस जगह पर जल जमाव होना है।

प्रगति मैदान व उसके आसपास के इलाकों की जो तसवीरें व वीडियो आए उसमें भी जल जमाव का दृश्य दिख रहा है। लाजपत नगर व जंगपुरा जैसे इलाकों में भी भारी बारिश से जल जमाव हुआ है।

बारी बारिश की वजह से आजादपुर अंडरपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। कनाट प्लेस इलाके में भी बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

उधर, नोएडा में भी जबरदस्त बारिश की वजह से जल जमाव हुआ है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की जो तसवीरें सामने आयी हैं कि उसमें वाहनों के चक्के पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More