दिल्ली चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने जीत का जश्न पत्नी सुनीता केजरीवाल के संग मनाया

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत का जश्न पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व अन्य नेताओं के साथ मनाया. अरविंद, उनकी पत्नी सुनीता, सांसद संजय सिंह, चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर सहित अन्य प्रमुख नेता पार्टी कार्यालय में ही सुबह से मौजूद हैं. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का आज जन्मदिन भी है.

ऐसे में जब आम आदमी के पक्ष में चुनाव परिणाम ठोस रूप से सामने आया तो अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जीत व बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए केक काटा एवं एक-दूसरे को खिलाया. इस मौके पर उनके बच्चे भी साथ थे. तसवीर में संजय सिंह भी नजर आये.

दिल्ली में शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सीएम बनेंगे. वहीं, उनके सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से आगे निकल गए हैं. वे सुबह से पीछे थे. अब सिसोदिया 1223 वोटों से आगे हैं. अगर वे जीतेंगे तो फिर से सरकार में नंबर दो की हैसियत में होंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More