झामुमो ने सलाहकार समिति गठित की

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झामुमो ने भी अपनी कमर कस ली है, पार्टी को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए झामुमो ने गुरूवार को 9 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। टीम में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, वरीय नेता स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, मथुरा प्रसाद महतो, दीपक बिरुआ, जगरनाथ महतो, चमरा लिंडा, कुणाल षाडंगी को इस सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।
[URIS id=9499]

