रांची: राजधानी अंतर्गत सीआईडी मुख्यालय में मंगलवार को रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को यहां थैलासीमिया डे केअर, सदर अस्पताल रांची के बच्चों हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से लेकर अपराहन 3 बजे तक चलेगा। इस बाबत रेल व झारखंड सशस्त्र पुलिस भी अपना योगदान देगी।
[URIS id=9499]
एजुकेशनल एवं मोटिवेशनल वर्कशॉप में एडीजी, सीआईडी अनुराग गुप्ता, एसपी, सीआईडी मनोज चौथे, अतुल गेरा, लाइफ सेवर्स रांची व सीआईडी के इंस्पेक्टर्स व अधिकारीगण मौजूद थे। गौरतलब है कि श्री गुप्ता खुद नियमित रक्तदाता है व विगत 20 वर्ष की आयु से हर साल 3-4 बार रक्तदान करते आ रहे हैं। इन्होंने सारे अधिकारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित व उत्साहित किया। कल सीआईडी प्रशिक्षण हाॅल में इसका आयोजन होगा।