दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार, 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया। कल्याण सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रह चुके थे।

90 के दशक में कल्याण भाजपा के सबसे उभरते नेता थे और वे सीधे भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी के लिए चुनौती बन गए थे। लंबे समय से बीमार चल रहे कल्याण सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में अंतिम सांस ली।

उनके बीमार रहते कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और हाल जाना था। कल्याण सिंह के निधन की सूचना भी मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दी।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कल्याण सिंह का दाह संस्कार 23 अगस्त को नरोरा में गंगा के तट पर किया जाएगा और उस दिन सरकारी छुट्टी होगी। उनके शव को कल उनके आवास पर ले जाया जाएगा वहां से विधानसभा और फिर बीजेपी कार्यालय ले जाया जाएगा। रविवार की शाम उनके शरीर को अलीगढ ले जाया जाएगा। फिर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More