भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 फरवरी को पहला बिहार दौरा, नीतीश से करेंगे मुलाकात

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा 22 फरवरी को बिहार के दौरे पर आएंगे. अध्यक्ष के रूप में यह उनका पहला बिहार दौरा होगा. इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे और राजनीतिक चर्चा करेंगे. मालूम हो कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना है और जदयू-भाजपा इस बार एक साथ चुनाव में जाने को तैयार है.
BJP President JP Nadda to visit Bihar on 22nd February. During his visit to Bihar, he will meet Chief Minister Nitish Kumar, inaugurate 11 district offices of the party and hold discussions with party leaders on preparations for Bihar Legislative Assembly polls. (file pic) pic.twitter.com/Zz369RLvT3
— ANI (@ANI) February 20, 2020
जेपी नड्डा अपने दौरे के क्रम में 11 जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का भी उदघाटन करेंगे. साथ ही पार्टी के नेताओं के साथ बिहार चुनाव पर चर्चा करेंगे. जेपी नड्डा मूलतः हिमाचल प्रदेश के हैं, लेकिन वे बिहार में ही पले-पढे हैं.
दिल्ली चुनाव के बाद बिहार दूसरा चुनाव होगा जो जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी. दिल्ली के खराब नतीजों के कारण पार्टी बिहार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी.
उधर, जेपी नड्डा ने आज शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे की शादी में शामिल होने का न्यौता दिया.
BJP President JP Nadda after meeting Shiromani Akali Dal (SAD) patron Parkash Singh Badal: BJP has a very old relation with Shiromani Akali Dal, I came here to invite Badal Sahab for my son’s wedding. We not only share political relations but also a deep personal bond. #Punjab https://t.co/0x7R40YbG1 pic.twitter.com/8xfN2ubKC0
— ANI (@ANI) February 20, 2020


