अफगानिस्तान की राजधानी में चारों ओर से घुसे तालिबान, दुनिया में बढी चिंता

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को चारों ओर से घेरे तालिबान रविवार को उसके अंदर प्रवेश कर गए।न्यूज एजेंसी राइटर्स ने खबर दी है कि तालिबान लड़ाके चारों ओर से काबुल में प्रवेश कर गए हैं।  आशंका है कि तालिबान राजधानी पर अपने कब्जे का ऐलान कर दें। न्यूज एजेंसी एएफपी ने तालिबान के काबुल में घुसने की खबर दी है। हालांकि इसके बाद तालिबान विद्रोहियों के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर आयी है कि तालिबान लड़ाकों को काबुल के प्रवेश द्वार पर रहने को कहा गया है और शहर में फिलहाल प्रवेश नहीं करने को कहा गया है।

तालिबान लड़ाकों को रविवार को गेट पर प्रतीक्षा करने को का गया था। उनके प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अफगान सुरक्षा बलों के पूर्ण रूप से विफल होने के बाद काबुल के कुछ उपनगरीय इलाकों में उसके लड़ाकों ने शांतिपूर्वक प्रवेश किया है।

एक दिन पहले तालिबान काबुल से कुछ किमी दूर थे और उसके पहले उन्होंने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद अफगान फोर्स की स्थिति कमजोर हुई और तालिबान का कब्जा लगातार अधिक बड़े भूभाग पर बढता गया।

इससे पहले आज सुबह न्यूज एजेंसी एएफपी ने खबर दी थी कि तालिबान ने जलालाबाद पर कब्जा कर लिया है और काबुल देश का एकमात्र प्रमुख शहर बचा है जिस पर उसका कब्जा नहीं है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More