पाकिस्तान का नया NOTAM भारत के क्षेत्र से ओवरलैप: क्या अरब सागर में टकराव संभव? सरक्रीक में हलचल

नई दिल्ली: पाकिस्तान नौसेना द्वारा जारी नए NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) के चलते एक बार फिर अरब सागर के सर क्रीक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। ये नौटम भारत के पहले से मौजूद नोटम वाले क्षेत्र के ठीक ओवरलैप में है, जिससे सैन्य और कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। जानकारों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिविधियों का यह नया अध्याय है, जिसमें भारत अपनी त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ‘त्रिशूल’ के जरिए पश्चिमी मोर्चे पर ताकत दिखा रहा है, वहीं पाकिस्तान ने अरब सागर में नौसैनिक नेविगेशनल अलर्ट (NAVAREA) जारी किया है। यह अलर्ट भी उसी क्षेत्र में है, जहाँ भारत ने पहले ही NOTAM जारी कर रखा है।​​

क्या टकराव की आशंका गंभीर है?

विशेषज्ञों की राय में दोनों देशों के अभ्यास का क्षेत्र जरूर ओवरलैप कर रहा है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े टकराव की आशंका कम है। भारत, जहाँ वायु सेना के साथ आकाश में अभ्यास कर रहा है, वहीं पाकिस्तान समुद्र में अपने फायरिंग अभ्यास पर केंद्रित है। इसकी वजह से दोनों के बीच सैन्य-तकनीकी कॉर्डिनेशन बना हुआ है, जिससे अनजाने टकराव की संभावना काफी घट जाती है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान का यह नौसैनिक अभ्यास 2 से 5 नवंबर तक चलेगा, जबकि भारत का ‘त्रिशूल’ अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच चल रहा है। सर क्रीक क्षेत्र, जो दशकों से विवादित समुद्री सीमा का हिस्सा है, को लेकर तनाव उस वक्त और बढ़ गया था जब हाल में भारत के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि किसी भी प्रकार की गुस्ताखी का जवाब खतरनाक हो सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के चलते पाकिस्तान ने अपने 135 किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र में लाइव फायरिंग और मिसाइल ट्रायल की चेतावनी भी जारी की है, साथ ही व्यापारी जहाजों को इस क्षेत्र से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।​​

भारत का विशाल संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत ने NOTAM के तहत देश के कई हिस्सों में सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। इसके तहत भारतीय वायुसेना पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को कवर कर रही है, जिससे चीन, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाएँ भी प्रभावित क्षेत्र में आती हैं। यह अभियान छह चरणों में 6 नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक चलेगा 6 और 20 नवंबर, 4 और 18 दिसंबर, तथा 1 और 15 जनवरी को विभिन्न अभ्यास होंगे। इन सैन्य अभ्यासों का प्रमुख उद्देश्य भारतीय सेनाओं की ऑपरेशनल रेडीनेस को और मजबूत करना है, खासकर ऐसे समय में जब भारत की सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव लगातार जारी है। इस जॉइंट एक्सरसाइज में भारतीय सेना के बीस हजार से अधिक जवान, T-90S और अर्जुन टैंक, राफेल और सु-30MKI लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम, अटैक हेलीकॉप्टर और नौसैनिक युद्धपोत जैसी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा रहा है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More